Move to Jagran APP

Lok Sabha Polls 2019: 23 को पलामू, चतरा और हजारीबाग में जनसभा को संबोधित करेंगे राजनाथ

Lok Sabha Polls 2019. केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह 23 अप्रैल को पलामू चतरा और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव सभा करेंगे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 12:41 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 12:41 PM (IST)
Lok Sabha Polls 2019: 23 को पलामू, चतरा और हजारीबाग में जनसभा को संबोधित करेंगे राजनाथ

मेदिनीनगर (पलामू)/इटखोरी (चतरा)/हजारीबाग, जेएनएन। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह 23 अप्रैल को पलामू, चतरा और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव सभा करेंगे। उनकी चुनाव सभा सबसे पहले पलामू के हुसैनाबाद मैदान में दोपहर 12 बजे होगी।

loksabha election banner

यहां पलामू लोकसभा सीट से विष्णुदयाल राम दुबारा अपना भाग्य आजमा रहे हैं। यहां के बाद गृह मंत्री एक बजे चतरा जिले के इटखोरी के परोका बगीचा मैदान में चतरा के भाजपा प्रत्याशी सुनील सिंह के पक्ष में जनसभा करेंगे। अंत में हजारीबाग के चौपारण में वह भाजपा प्रत्याशी जयंत सिन्हा के समर्थन में 1:30 बजे विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। तीनों स्थानों पर चुनाव सभा को लेकर जोरदार तैयारी की जा रही है।

कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। केंद्रीय मंत्री मंगलवार को रांची में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद दिन के 11.10 बजे सीधे पलामू के अनुमंडल ऑफिस मैदान के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां भाजपा सांसद और प्रत्याशी बीडी राम मौजूद रहेंगे। केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा का प्रचार करने के बाद वापस रांची लौटेंगे। रांची से शाम 4.30 बजे वे वापस दिल्ली लौट जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.