जेल में छापा, कुख्यात सुजीत सिन्हा के पास से मिला मोबाइल व चार्जर
जेल में छापामारी के दौरान कुख्यात सुतीज सिन्हा के पास से मोबाइल व चार्जर बरामद किया गया।
हजारीबाग, जेएनएन। जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग में सोमवार देर रात प्रशासन ने छापा मारा। एसडीएम के नेतृत्व में छापामारी अभियान में जेल में कुख्यात सुतीज सिन्हा के पास से मोबाइल व चार्जर बरामद किया गया। कुछ और भी सामान बरामद किए गए।
जानकारी के मुताबिक, छापामारी उस समय हुई, जब बंदी सोने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि छापेमारी दोपहर में भी हुई थी, तब कुछ बरामद नहीं हो सका। पुख्ता सूचना के बाद पुन: देर रात छापामारी की गई।
टीम के सदस्य बरामद सामग्री के जेल में पहुंचने की विस्तृत जानकारी हासिल करने में जुटे हैं। टीम में डीएसपी चंदन वत्स, सहदेव साव व दिनेश गुप्ता कार्यपालक दंडाधिकारी कुमुद झा, नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे।