Move to Jagran APP

राहुल गांधी के जन्मदिन पर गरीबों को कराया भोजन, राशन का भी किया वितरण

जासं हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह की अगुवाई में कांग्रेस

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Jun 2020 08:22 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jun 2020 08:22 PM (IST)
राहुल गांधी के जन्मदिन पर गरीबों को कराया भोजन, राशन का भी किया वितरण

जासं, हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह की अगुवाई में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का 50 वां जन्म दिवस मनाया गया। मौके पर कार्यकत्र्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की शुभकामना की। हालांकि कोरोना महामारी एवं भारतीय सैनिकों की शहादत की वजह से यह जन्मदिन सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर हजारीबाग जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री, भोजन वितरण और पौधारोपण किया गया। इसके साथ-साथ कोरोना योद्धाओं के बीच सम्मान-पत्र सदर अस्पताल, नगर निगम जाकर वितरण कर इनकी हौसला अ़फजाई की गई। मौके पर भीम कुमार, यमुना यादव, शशि मोहन सिंह, डॉ जमाल अहमद, डॉ आरसी मेहता, सुनील अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह, अशोक देव, मनोज भगत, दरोगा अंसारी, सुरजीत नागवाल, शैलेंद्र यादव, ओमप्रकाश गोप, विनोद सिंह, रघु जयसवाल, निसार खान, मनोज मोदी, राजेश कुमार गुप्ता, जावेद मलिक, राजू यादव, मंसूर आलम, साजिद हुसैन, अनूप चौरसिया, सुनील सिंह राठौर, साजिद अली खान, नागेश्वर प्रसाद, सुनील ओझा, सईद अनवर, अजय गुप्ता, सदरूल होदा, ओम झा, लाल बिहारी सिंह, मजहर हुसैन, दिलीप कुमार रवि, विजय कुमार सिंह, राजू चौरसिया, संतोष सिंह, सैयद अशरफ अली, सालिक सुभानी, अजीम खान, शोएब अंसारी, संतोष कुमार, मकसूद आलम, मिथिलेश दुबे, कृष्णा शर्मा के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे। इनसैट::

loksabha election banner

केरेडारी(हजारीबाग): केरेडारी के सैकड़ों कांग्रेसियों ने अपने पार्टी कार्यालय में पर्यवेक्षक शशिभूषण सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 50 वां जन्मदिन मनाया। इस मौके के सर्व प्रथम भारत चीन के बॉर्डर के गलवन घाटी में शहीद हुए वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ हीं दो मिनट का मौन भी रखा। इसके बाद प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता, प्रतिनिधि सुरेश साव, मीडिया प्रभारी मनोज सिंह के देखरेख में राहुल गांधी के जन्म दिवस पर प्रखंड के सैकड़ों असहाय व गरीबों के बीच राशन का वितरण किया। मौके पर चंदन गुप्ता, मो. अफजल अंसारी, नरेश साव, आनंद पासवान, शेखर साव, बबलू कुमार, सावित्री देवी, मो. बांधनी, जागेश्वर साव, नरसिंह सिंह, होरिल साव, लक्षमण राम, मनोज सिंह, भगीरथ साव, प्रदीप साव, विवेक कुमार, अजय कुमार, आशा देवी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.