हजारीबाग में हवलदार की हत्या चाकू मारकर हत्या
हजारीबाग सदर थाना के हवलदार नागा राम की गुरुवार की रात अपराधियों ने चाकू मारकर हत्य कर दी। चाकू पेट में लगी। ऑटो चालक ने तड़पता देख अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी मौत हो गई
हजारीबाग: सदर थाना के हवलदार नागा राम की चाकू मार कर अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। वारदात हजारीबाग स्टेशन के पास गुरुवार रात करीब 9 बजे की है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात वह स्टेशन के पास से लौट रहे थे। लुटेरों ने रास्ते में उन्हें रोका लूट की कोशिश की। विरोध करने पर हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया।
तत्काल उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहा उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके सीने पर चाकू से वार किया गया था। वह पलामू के रहने वाले थे। छुट्टी खत्म होने के बाद वे आज ही बरकाकाना हजारीबाग ट्रेन से लौटे थे।
स्टेशन के पास ही उन्हें तड़पता देख ऑटो चालकों ने सदर अस्पताल पहुंचाया था। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी सदर अस्पताल में मौजूद हैं। वहीं स्टेशन के आसपास इलाके में छानबीन भी की जा रही है।