Hazaribagh News: 10 दिन से लापता छात्रा का नहीं मिला अब तक कोई सुराग, चिट्ठी में लिखा था- उसे ढूंढा न जाए
दारू थाना प्रभारी अमित कुमार ने इस संबंध में बताया कि कह यह एक गंभीर मामला है। लड़की नाबालिग है और उसे खोजने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। लड़की के पास कोई मोबाइल नहीं था जिस कारण उस तक पहुंचने में परेशानी हो रही है।
हजारीबाग,जागरण संवाददाता। दारू थाना क्षेत्र के पुनाई पंचायत के पुनाईटांड़ से 10 दिन पूर्व लापता हुई 17 वर्षीय छात्रा ज्योति कुमारी का अब तक कोई सुराग नही मिल पाया है। छात्रा 15 सितंबर को अपने घर से बीडीजेजे इंटर कॉलेज हरली के लिए निकली थी, जहां वह झुमरा से गायब हो गई। छात्रा के परिजनों को उसके लापता होने खबर मिलने पर दारू थाना को आवेदन दिया और उनकी बेटी को खोजने का आग्रह किया।
दारू थाना प्रभारी अमित कुमार ने इस संबंध में बताया कि कह यह एक गंभीर मामला है। लड़की नाबालिग है और उसे खोजने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। लड़की के पास कोई मोबाइल नहीं था, जिस कारण उस तक पहुंचने में परेशानी हो रही है।
परिजनों को मिली चिट्ठी
लड़की द्वारा अपने घर में एक चिट्ठी छोड़े जाने की खबर मिली है, जिसकी पुष्टि उसके परिजन भी कर रहे है। चिट्ठी में उसने अपने माता-पिता को स्वेक्षा से घर से कहीं बाहर जाने की बात लिखी है और उसने ये भी लिखा कि उसे खोजने का प्रयास नहीं किया जाय। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देख रही है।
फिर टाटीझरिया पहुंचा हाथियों का झुंड
जंगली हाथियों का झुंड एक माह बाद फिर से टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र में प्रवेश कर गया है। इस से प्रखंड क्षेत्र में हडकंप मच गया है। इस दौरान हाथियों के झुंड द्वारा फसल और एक विद्यालय को नुकसान पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को देर रात 11 की संख्या में आये हाथियों के झुंड ने हरदिया स्कूल का दरवाजा तोड़ चावल और आलू खा गए।
इसके बाद झुंड जीतन मरांडी, बेजन मरांडी, भुनेश्वर मांझी की धान की फसल, मकई की फसल को बर्बाद किया। वहां से निकलकर वे बंशी में मुंशी महतो के चारदीवारी, पुराने कुटिया को तोड़ दिया। वहीं मकई, मिर्च, धान, गोभी व आम के पौधों को नष्ट कर दिया।
दीपक कुशवाहा के बादाम को नष्ट किया। खम्भवा के त्रिभुवन महतो, कृष्णा मण्डल, शिवा महतो का धान का फसल, मकई को नष्ट कर दिया व चारदीवारी तोड़ दिया। निर्भय सिंह का टमाटर का पौधा और घेरावन जाली तोड़ दिया। इसके बाद हाथियों का झुंड बेरहो जंगल में डेरा जमाए हुए हैं।