पौधारोपण कर संघ ने मनाया गुरु पूर्णिमा
संसू बरही (हजारीबाग) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरही खंड के स्वयंसेवकों ने बरही रेलवे स्
संसू, बरही (हजारीबाग) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरही खंड के स्वयंसेवकों ने बरही रेलवे स्टेशन प्रांगण में पौधारोपण कर महर्षि वेदव्यास की जयंती मनाई। स्वयंसेवकों ने पीपल, नीम, बरगद, जामुन, महोगनी का पौधारोपण किया। लगाए पौधों की सुरक्षा के लिए जाली लगाकर घेराबंदी की गई। मौके पर स्टेशन अधीक्षक चंदन कुमार केशरी, कैलाश ठाकुर भी मौजूद थे। संघ के खंड कार्यवाह राजेश केशरी ने अपने विचार भी रखे। कार्यक्रम में राज सिंह चौहान, गुरुदेव कुमार गुप्ता, कुंदन कुमार आर्यभट्ट, अरुण केशरी, स्टेशन अधीक्षक चंदन केशरी, कैलाश ठाकुर, नंद किशोर साहू, प्रदीप चंद्रवंशी, बलराम केशरी, राजेश केशरी, इंद्रदेव गुप्ता, मिथिलेश श्रीवास्तव, शशि कुमार, शीतल साहू, राहुल पांडे, प्रशांत एवं दीपू प्रजापति आदि थे।