लॉकडाउन में योग के प्रति बढ़ा लोगों का रूझान
विष्णुगढ़ लॉकडाउन के दौरान विष्णुगढ़ के लोगों में योग के प्रति आकर्षण काफी बढ़ा है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 04 May 2020 07:41 PM (IST)Updated: Mon, 04 May 2020 07:41 PM (IST)
विष्णुगढ़: लॉकडाउन के दौरान विष्णुगढ़ के लोगों में योग के प्रति आकर्षण काफी बढ़ा है। राम मंदिर परिसर में नित्य किए जा रहे योग अभ्यास में कभी गिने चुने चंद लोग शामिल होते था। अब अच्छी संख्या में लोग योग करने के लिए आ रहे हैं। इनमें जिला भाजपा महामंत्री विपिन कुमार सिन्हा भी शामिल हैं। प्रतिदिन सुबह यहां शिविर लगता है। जहां लोग अलोम विलोम और कपालभाती प्राणायाम करते हैं। इनका कहना है कि योग शुरू करने से उन्हें काफी लाभ हो रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें