संगठन की मजबूती व विस्तार की बनी रणनीति
संस चौपारण प्रखंड के आदर्श राजकीय मध्य विधालय चौपारण में शनिवार को झारखंड अराजपत्रित
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Feb 2020 09:23 PM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 06:19 AM (IST)
संस, चौपारण : प्रखंड के आदर्श राजकीय मध्य विधालय चौपारण में शनिवार को झारखंड अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आदर्श मध्य विद्यालय, चौपारण के प्रधानाध्यपक मुरली दांगी के द्वारा की गई। बैठक में संगठन के सशक्तिकरण व विस्तारीकरण पर चर्चा की गई। वहीं बैठक में पूर्व बैठक की समीक्षा, शिक्षक सम्बन्धी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा, संघ की बैठक में अधिक से अधिक शिक्षकों की सक्रियता और उपस्थिति पर सहमति बनी। वहीं संघ की अगली बैठक आगामी 26 फरवरी को आयोजित की जाएगी। बैठक में संघ के सुखदेव प्रसाद, मुरली दांगी, प्रदीप कुमार, चितामणि बैठा, रघुनंदन बर्रई, बिनोद कुमार सहित कई अन्य शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें