हजारीबाग में स्कूटी सवार को बस ने कुचला, मौत Hazaribag News
शनिवार की सुबह करीब 9 बजे मोजिम अपनी स्कूटी से विष्णुगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान हजारीबाग की आ रही सानू बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 10:36 AM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2019 10:36 AM (IST)
हजारीबाग, जासं। एनएच 100 विष्णुगढ़ आठ माइल के पास सड़क दुर्घटना में 24 वर्षीय युवक टाटीझरिया डूमर गांव निवासी मोजिम अंसारी पिता सादिक अंसारी की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह करीब 9 बजे मोजिम अपनी स्कूटी से विष्णुगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान हजारीबाग की आ रही सानू बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इसमें मौके पर ही युवक की मौत हो गई है। वह घटना के बाद बस चालक फरार हो गया। घटना के बाद गांव में मातम है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें