नवचंडी महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलशयात्रा
बरकट्ठा इचाक प्रखंड के डाडीघाघर पंचायत स्थित पहाड़ों की तलहटी में अवस्थित गांव परसा
बरकट्ठा : इचाक प्रखंड के डाडीघाघर पंचायत स्थित पहाड़ों की तलहटी में अवस्थित गांव परसातरी में नवनिर्मित देवी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह नवचंडी महायज्ञ को लेकर शनिवार को 201 महिलाएं और 51 पुरुषों ने कलश उठाया। कलशधारियों को पूर्व विधायक अमित कुमार यादव, बरकट्ठा प्रखंड प्रमुख रामलखन मेहता ने कलश देकर जलयात्रा के लिए रवाना किया। महायज्ञ के अतिथियों में मुखिया सुमन देवी, बरकट्ठा जिप सदस्य प्रतिनिधि केदार साव, भुवनेश्वर सिंह, प्रकाश सिंह, राजेंद्र गंझु, नंदू मेहता, बंगाली मेहता, भुदेव सिंह, जीवलाल सिंह शामिल थे। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर करीब आठ किलोमीटर की दूरी तय कर चौंथ स्थित उत्तरवाहिनी नदी से आचार्य भीम शास्त्री (अयोध्या) ने पूरे विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में श्रद्धालुओं ने जल भरा। कलशधारी वहां से पुन: लौटकर यज्ञ मंडप में कलश की स्थापना की। कलश स्थापन के याथ ही महायज्ञ प्रारंभ हो गया। यज्ञ के दौरान प्रतिदिन प्रवचन का आयोजन किया गया है। यज्ञ समिति के अध्यक्ष झंडू सिंह, सचिव रामेश्वर सिंह, कोषाध्यक्ष गांगेश्वर प्रसाद मेहता, अनिल कुमार सिंह, टहल सिंह, अशोक सिंह, चंद्रिका सिंह, उमेश सिंह, महेंद्र सिंह, महादेव सिंह यज्ञ कराने में जुटे हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक अमित यादव ने कहा कि यज्ञ से गांव और समाज का वातावरण शुद्ध होता है। वहीं लोगों में सात्विक विचार आते हैं।