विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में CBI का एक्शन जारी! मास्टरमाइंड रॉकी का हजारीबाग से तलाश रही लिंक

Published: Sat, 13 Jul 2024 04:16 PM (IST)

नीट पेपर लीक मामले अब केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई बिहार से गिरफ्तार हुए मुख्य आरोपित राकेश कुमार उर्फ रॉकी पर ...और पढ़ें

नीट पेपर लीक मामले में CBI तलाश रही रॉकी का हजारीबाग से लिंक
नीट पेपर लीक मामले में CBI तलाश रही रॉकी का हजारीबाग से लिंक

HighLights

  1. ओएसिस स्कूल से ही नीट के पेपर लीक होने के मिले हैं पुख्ता प्रमाण
  2. रॉकी ने ही नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र सॉल्वर गैंग के पास भेजा था

जागरण संवाददाता, हजारीबाग। Neet Paper Leak Case नीट पेपर लीक मामले बिहार से गिरफ्तार मुख्य आरोपित राकेश कुमार उर्फ रॉकी का हजारीबाग लिंक तलाशने में सीबीआई जुट गई है। अब तक जांच में यह बात सामने आई है कि रॉकी द्वारा ही प्रश्न पत्र सॉल्वर गैंग को भेजे गए थे।

सूत्र बताते हैं कि परीक्षा के पहले रॉकी ओएसिस स्कूल के प्राचार्य एहसानुल हक व उप प्राचार्य इम्तियाज आलम के संपर्क में था। हजारीबाग से गिरफ्तार तीन आरोपितों ने पूछताछ के दौरान ही संभवत इसकी जानकारी दी थी। इसे वजह से ही रॉकी की गिरफ्तारी के पूर्व सीबीआई की टीम हजारीबाग में डेरा डाले हुई थी।

जांच में क्या पता चला?

एक-एक होटल खंगाला जा रहा है। तीन से छह मई के दौरान होटल में रुकने वालों की जानकारी जुटाई गई थी। बताया जा रहा है कि परीक्षा के पहले भी रॉकी हजारीबाग आया था। इसके भी प्रमाण सीबीआई टीम के हाथ लगे हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हो पाई है।

जानकारी के मुताबिक अब तक के जांच में यह बात सामने आई है कि प्रश्न पत्र लीक का केंद्र ओएसिस स्कूल ही था। यहां से कुछ केंद्रों में प्रश्न पत्र भेज गए थे। हालांकि, यह बात भी सामने आई कि आरोपितों ने प्रश्न पत्र को भेजने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल नही किया गया था।

ऐसे पटना पहुंचाए गए थे प्रश्न-पत्र

कंप्यूटर के माध्यम से प्रश्न-पत्र पटना तक पहुंचाए गए थे। जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद ही हजारीबाग से एहसानुल हक , इम्तियाज आलम व जमालुद्दीन की गिरफ्तारी हुई थी। अब मुख्य आरोपित में शामिल रॉकी की गिरफ्तारी के बाद और भी कई लिंक हजारीबाग से जुड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में CBI ने रॉकी से की लंबी पूछताछ, कई ठिकानों पर दी दबिश

NEET Paper Leak Case: गया में एक आरोपी के ठिकाने पर सीबीआई का छापा, अधिकारियों के हाथ लगे खास दस्तावेज