वज्रपात से 15 वर्षीय किशोरी की मौत
संसू टाटीझरिया (हजारीबाग) टाटीझरिया प्रखंड और इचाक थाना क्षेत्र स्थित कारी चट्टान गांव
By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 07:21 PM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2019 07:21 PM (IST)
संसू, टाटीझरिया (हजारीबाग): टाटीझरिया प्रखंड और इचाक थाना क्षेत्र स्थित कारी चट्टान गांव में बुधवार की रात वज्रपात से एक किशोरी की मौत हो गई। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रात को सभी खाना खाकर अपने-अपने घरों में सोए ही थे कि बारिश के बीच अचानक वज्रपात हो गया। इससे घर के एक कमरे में सोई 15 वर्षीय लड़की सरिता कुमारी (पिता सीताराम मांझी) उसकी चपेट में आ गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया। खैरा मुखिया सरिता देवी ने इसके मुआवजा की मांग सीओ से की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें