करंट लगने से किशोर की मौत, मातम
केरेडारी (हजारीबाग) : थाना क्षेत्र के गांव सलगा में गुरुवार को करंट लगने से में जयनाथ साव
केरेडारी (हजारीबाग) : थाना क्षेत्र के गांव सलगा में गुरुवार को करंट लगने से में जयनाथ साव के 15 वर्षीय पुत्र फुलेंद्र कुमार की मौत हो गई। फुलेंद्र पांच बहनों के सबसे छोटा भाई था। फुलेंद्र के पिता जयनाथ साव आर्थिक व शारीरिक रूप से कमजोर हैं। घटना गुरुवार की दोपहर की है। जानकारी के मुताबिक फुलेंद्र कुमार अपने घर के सामने सड़क के पास बिजली की पोल के पास खड़ा था। इसे दौरान अचानक अर्थिग में करंट दौड़ गया, जिससे फुलेंद्र वहीं गिर गया। ग्रामीण आनन-फानन में उसे 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए केरेडारी सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते हीं फुलेंद्र की मां और बहन समेत परिजनों में मातम छा गया। मां और बहनों का रो रोकर बुरा हाल था। मां की हालात देख आसपास के ग्रामीणों, परिजनों की आंखें नम हो गई। घटना से पूरा गांव सदमे में है। ग्रामीणों ने परिजनों की मदद की गुहार लगाई है।