Move to Jagran APP

महापौर ने गरीबों को बांटे कंबल

हजारीबाग : नगर निगम द्वारा रविवार को वार्ड 10 के कानी बाजार चौक मे सामाजिक सुरक्षा योजना क

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Dec 2017 08:22 PM (IST)Updated: Sun, 17 Dec 2017 08:22 PM (IST)
महापौर ने गरीबों को बांटे कंबल
महापौर ने गरीबों को बांटे कंबल

हजारीबाग : नगर निगम द्वारा रविवार को वार्ड 10 के कानी बाजार चौक मे सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत आयोजित कंबल वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर नगर निगम महापौर अंजली कुमारी ने करीब 100 कंबल का वितरण किया।

loksabha election banner

कंबल वितरण शिविर में वार्ड 10 और कानी बाजार के गरीबो को  कंबल बांटा गया। मौके पर   नगर निगम महापौर अंजली कुमारी  ने कहा की ठंड को ध्यान में रखते हुए जिला  प्रशासन  द्वारा उपलब्ध होने पर  कंबल वितरण किया जा रहा है जिससे  निश्चित  रूप से गरीबों को राहत मिलेगी।  उन्होंने कहा की ह•ारीबाग नगर निगम कार्य के प्रति तत्पर है और ससमय लोगों को योजना का सीधा लाभ मिल रहा है। इस मौके पर संतोष कुमार राम, अनुपम सिन्हा, बालो राम, नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गुड्डू सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि बिनोद कुमार'बिगन, विवेक सिन्हा, कुलदीप राज, मनोज भगत, राजेश रजक, प्रदीप कुमार, संजय कुमार, प्रकाश कुमार सैकड़ों गरीब महिला एवम पुरुष उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.