Move to Jagran APP

बड़कागांव में माओवादियों ने सड़क निर्माण में लगी दो जेसीबी मशीनें फूंकीं

बड़कागांव (हजारीबाग) बड़कागांव प्रखंड में एक दशक बाद माओवादियों ने दस्तक दी है। सड़क नर्मिाण में लगी दो जेसीबी को फूंक दिया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Nov 2020 08:48 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2020 08:48 PM (IST)
बड़कागांव में माओवादियों ने सड़क निर्माण में लगी दो जेसीबी मशीनें फूंकीं
बड़कागांव में माओवादियों ने सड़क निर्माण में लगी दो जेसीबी मशीनें फूंकीं

बड़कागांव (हजारीबाग) : बड़कागांव प्रखंड में एक दशक बाद माओवादियों ने दस्तक दी है। माओवादी दस्ते ने सड़क निर्माण में लगी दो जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया। प्रखंड की आंगो पंचायत स्थित पहाड़ी गांव फटारिया में इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना बुधवार 12 बजे दिन की है। घटना स्थल प्रखंड मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर है। लेवी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक पहाड़ पर बसा इस गांव में चेलंग दाग से फटरिया पानी तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण विजय प्रसाद नामक कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है। 20 से 30 की संख्या में आए माओवादियों ने घटना को अंजाम दिया।

बताया जाता है कि डेढ़ करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण किया जा रहा है। संवेदक से माओवादियों ने लेवी मांगी थी। संवेदक से डेढ़ करोड़ राशि का दस प्रतिशत लेवी की मांग की गई थी। लेवी नहीं देने तक काम बंद रखने का फरमान नक्सलियों द्वारा जारी किया गया था। संवेदक ने नक्सलियों की धमकी को नजरअंदाज कर दिया गया था। इसके बाद नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया। घटना के क्रम में नक्सलियों ने कर्मियों से मोबाइल छीन लिया और उन्हे भगा दिया। फिर वाहन से डीजल निकाल कर उसमें आग लगा दी। बाद में आगजनी की सूचना चालकों ने अंबाटोला पुलिस पिकेट पहुंचकर दी। खबर मिलने तक पुलिस घटना स्थल नहीं पहुंच सकी थी। करीब एक दशक बाद हुई इस नक्सली घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.