Move to Jagran APP

मरहेरी में नौ दिवसीय महायज्ञ शुरू

चौपारण : मरहेरी में आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ सह दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शु

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Feb 2019 07:10 PM (IST)Updated: Thu, 07 Feb 2019 07:10 PM (IST)
मरहेरी में नौ दिवसीय महायज्ञ शुरू

चौपारण : मरहेरी में आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ सह दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में आस्था का सैलाब सडक पर उमड पड़ा। काफी की संख्या में लोग कलश यात्रा में शामिल हुए। यात्रा यज्ञशाला से निकल कर चैथी मोड़ ताजपुर स्थित छठ तालाब तक गया, जहां अयोध्या से आए आचार्य पंडित ओमप्रकाश पांडेय ने मंत्रोचारण के साथ जल भरने की प्रक्रिया संपन्न कराया। कलश यात्रा में 1101 कलश के साथ महिलाएं व युवतियां शामिल हुई। यज्ञ समिति के आयोजकों ने बताया कि नौ दिनों तक चलने वाले यज्ञ में प्रतिदिन संध्या मध्य प्रदेश से आई सुप्रसिद्ध पूज्य ममता दीदी पाठक द्वारा प्रवचन किया जाएगा। कलश यात्रा में शामिल स्थानीय विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है व मन को शांति मिलती है। वही पूर्व विधायक अकेला यादव ने कलश यात्रा से पूर्व अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कलश यात्रा में जिप सदस्य रामस्वरुप पासवान, मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, भाजपा नेता अर्जुन साव, आजसू नेता राज¨सह चौहान, प्रमुख प्रतिनिधि बिराज रविदास, मुखिया बिनोद ¨सह, मुखिया शौकत खान, पप्पू रजक, प्रतिनिधि रितेश ¨सह, छोटू चन्द्रवंशी, समाजसेवी अभिमन्यु प्रसाद भगत, सुधीर ¨सह, रामचन्द्र ¨सह, अशोक केशरी, आदित्य चौरसिया, यज्ञ समिति अध्यक्ष रंधीर ¨सह, सचिव हीरालाल साहु, बीरेंद्र ¨सह, सर्वेश ¨सह, इंदीवर ¨सह, संतोष केशरी, आदित्य गुप्ता, गुलाबी यादव, गौतम यादव, सोनू दास, बीरबल साव, उदय ¨सह, प्रताप ¨सह, संतोष केशरी, पुजारी रणधीर ¨सह, शशि शेखर, बिनोद स्वर्णकार, ¨बरेंद्र ¨सह, हीरा साव समेत हजारों की संख्या में लोग मौजुद थे। यात्रा में शामिल नौ दुर्गा, भगवान शिव, बाल हनुमान के कलाकारों ने मन मोह लिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.