शिव-पार्वती प्रतिमा को कराया भ्रमण
बड़कागांव : प्रखंड के अंतर्गत महूदी गांव में शिव-पार्वती प्राण प्रतिष्ठा महारूद्र यज्ञ को लेकर शोभाया
बड़कागांव : प्रखंड के अंतर्गत महूदी गांव में शिव-पार्वती प्राण प्रतिष्ठा महारूद्र यज्ञ को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। मौके पर भगवान शिव एवं माता पार्वती की प्रतिमा को पूरे गांव में भ्रमण कराया गया।
इस शोभायात्रा में ¨हदू मुस्लिम दोनो समुदाय के लोगों ने गले मिलकर रंग अबीर लगाकर भाग लिया। त्रिभुवन महतो, मो. शमशेर आलम, सुदर महतो, हैदर अली ने कहा की हमारे गांव वाले बहुत किस्मत वाले हैं जो साथ, साथ भगवान के शिव मां पार्वती के विवाह मे शामिल होकर खुशी मनाया। शिव महारूद्र यज्ञ मे हर दिन प्रवचन से रात्रि में गूंज रहा है। यह शोभायात्रा को सफल बनाने में त्रिभुवन महतो, सीताराम राना, राजेंद्र ठाकुर, सुदर महतो, जगदीश महतो, भागेश्वर राना, सीता देवी मो. समशेर आलम, मो. युनुस, मो. हेदर अली, मो. रिजवान, मो. आजाद, हरी राणा, बासुदेव महतो, कामेसर ठाकुर, राजू महतो, रोहित ठाकुर, सीता देवी, लालदेव राणा, दामोदर महतो, राजकुमार महतो, भुनेश्वर महतो, पुरन महतो आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।