भगहर की बनी कुश्ती प्रतियोगिता में पहचान
चौपारण : दशकों तक उग्रवाद का दंश झेल रहे भगहर पंचायत अपनी पहचान कुश्ती व दंगल स्थल के
By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 06:28 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 06:28 PM (IST)
चौपारण : दशकों तक उग्रवाद का दंश झेल रहे भगहर पंचायत अपनी पहचान कुश्ती व दंगल स्थल के रुप में विकसित कर रहा है। लगातार छ: सालों से मुखिया भुनेश्वर यादव उर्फ पहलवान इस पहचान को बदल रहें हैं। हर वर्ष गोवर्धन पूजा की रात्रि दंगल प्रतियोगिता का आयोजन होता है जिसमें बिहार व झारखंड के ग्रामीण पहलवान हिस्सा लेते हैं। गुरुवार को गोवर्धन पूजा काली पूजा के साथ शानदार कुश्ती दंगल प्रतियोगिता हुआ। इसमें प्रथम स्थान उमेश पासवान, दूसरा पप्पु यादव, तीसरा ¨पटू यादव को घोषित किया गया। सभी विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि अर्जुन साव, भुनेश्वर यादव उर्फ पहलवान, रामसेवक राणा आदि ने सम्मानित किया। दंगल प्रतियोगिता को देखने सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें