ताइक्वांडो में कुम्हारटोली बना उपविजेता
हजारीबाग : सिवान बिहार में गत 5 और 6 मई को आयोजित 31वें क्षेत्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अंडर 14
हजारीबाग : सिवान बिहार में गत 5 और 6 मई को आयोजित 31वें क्षेत्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अंडर 14, 17 तथा 19 में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुम्हारटोली उप विजेता बना है। प्रतियोगिता में बिहार एवं झारखंड क्षेत्र के दर्जनों विद्यालयों के 200 भैया-बहनों ने हिस्सा लिया था।
विजयी खिलाड़ियों को मंगलवार को वंदना सभा में प्रधानाचार्य उमेश प्रसाद न मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में विद्यालय को 11 स्वर्ण 9 रजत एवं 5 कांस्य पदक कुल 25 पदक प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त खिलाड़ियों में मंजीत कुमार, पिहु कुमारी, अमन कुमार ¨सह, क्षितिज कुमार, निशांत कुमार, आशीष ¨सह, अंजलि कुमारी, वर्षा कुमारी, रिया रानी, पलक कुमारी, साक्षी ¨सह शामिल हैं। इसके अलावा रजत पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में सिद्धार्थ राज, प्रियांशु कुमार, कशिश कुमारी, विष्णु कुमार साह, अमन राज, आर्यन शर्मा, एंजल गुप्ता, संध्या कुमारी, स्तुति सागर हैं। कांस्य पदक निशांत कुमार शर्मा, रिचा भारती, श्रेया कुमारी, गुंजन कुमार चौहान, कोमल साह प्राप्त हुआ। टीम का नेतृत्व खेल शिक्षक सह ताईक्वांडो संघ के प्रदेश सचिव उपेन्द्र कुमार अग्रवाल कर रहे थे। मौके पर संरक्षक के रूप में आचार्य राजीव रंजन एवं आचार्या शेखा कुमारी सिवान गई थीं।