रामनवमी: अयोध्या नगरी में तब्दील रहा बरही
बरही (हजारीबाग) बरही में रामनवमी का पर्व काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
बरही (हजारीबाग) : बरही में रामनवमी का पर्व काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरे शहर को महावीरी झंडों व भगवा रंग के झंडों से पटा है। रविवार को सुबह में शोभायात्रा निकाली, जो विभिन्न मंदिरों में ढोल बाजे साथ भ्रमण किया। वहीं संध्या समय बरही में रामनवमी के भव्य जुलूस (शोभायात्रा) निकली। जय श्री राम के नारों से पूरा इलाका गूंजायमान रहा। रामभक्तों ने घर से लेकर मंदिरों तक में राम जन्मोत्सव को लेकर श्रीराम व श्री हनुमान की पूजा-अर्चना की। शाम मेला व जुलूस में रामभक्तों का जन सैलाब इस कदर उमड़ा मानो बरही अयोध्या नगरी में तब्दील रही। वहीं रात में विभिन्न अखाड़ों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गई। विभिन्न गांव टोला व विभिन्न अखाड़ों द्वारा रामनवमी का जुलूस पूरे उत्साह के साथ निकाला गया। चारों मुख्य मार्गो व विभिन्न मंदिरों तक भ्रमण किया। हजारीबाग रोड श्री हनुमान मंदिर के पास मुख्य रूप से मेला लगा। जहां विभिन्न गांव, टोला व अखाडों का जुलूस पहुंचा। इस बीच जय श्रीराम व जय हनुमान के जयघोष से बरही गुंजायमान रहा। मेला में रात्रि करीब 10 बजे के बाद विभिन्न अखाड़ों द्वारा शोभयात्रा निकाली वहीं एक से एक झांकी निकाली। धनबाद रोड का मां भगवती अखाड़ा बरही बाजार, महावीर मंडल, तिलैया रोड का अंजनी अखाड़ा हजारीबाग रोड का हनुमान सेना अखाड़ा, अंबेडकर नगर के श्रीराम अखाड़ा व गया रोड के बजरंग अखाड़ा द्वारा निकाली गई आकर्षक झांकियों ने लोगों को अपनी ओर खींचा। इस दौरान जमकर पारंपरिक हथियारों के साथ खेल का प्रदर्शन किया गया। हरला, लश्करी, करसो, डुमरडीह आदि गांवों से भी जुलूस चौक व मेला स्थल तक पहुंची।
सुरक्षा की रही व्यापक व्यवस्था :
प्रशासन व शांति समिति का वाच टॉवर बरही चौक पर लगाया गया था। यहां प्रशासनिक पदाधिकारी एवं शांति समिति के लोग उपस्थित थे। प्रशासन विधि व्यवस्था व शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पूरी मुस्तैदी से उपस्थित थे। शांति समिति के लोगों ने भी भरपूर योगदान दिया। वीडियोग्राफी के साथ चप्पे-चप्पे पर प्रशासन की नजर रही। अनुमंडलीय अस्पताल, उसकी भ्रमणशील टीम व बरही चौक पर चिकित्सा टीम मुश्तैद रही। राजमार्गो में भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक व बिजली व्यवस्था पर ध्यान रखा गया। इधर 20 सदस्यीय निर्णायक टीम भी सभी अखाड़ों में जाकर भ्रमण किया।