कृषि अधिकारियों की टीम ने आलू फसल का किया निरीक्षण
बड़कागांव (हजारीबाग) जिला कृषि विभाग के अधिकारियों ने प्रखंड के सिदुआरी गांव का दौराकर आलू फसल की समीक्षा की।
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 08:24 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 08:24 PM (IST)
बड़कागांव (हजारीबाग) : जिला कृषि विभाग के अधिकारियों ने प्रखंड के सिदुआरी गांव का दौरा कर कंद नहीं लगने वाले आलू के पौधों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने कहा कि इसमें दो कारण हो सकते हैं। पहला की दुकानदार द्वारा पुराना बीज दे दिया गया हो या नही तो अत्यधिक वर्षा के समय आलू की रोपाई की गई हो। । अधिकारियों ने किसानों को सलाह देते हुए कहा कि फिलहाल इस आलू के पौधे में फाइटर नी डाजोल दवा का छिड़काव करना है। अधिकारियों में आत्मा के डीपीडी रंजीत मंडल, एडीएच उमेश कुमार, डीएचओ रविश चंद्रा आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें