विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाबालिग सुमन व उसकी मां के खिलाफ प्राथमिकी, ग्रामीणों में आक्रोश

By JagranEdited By:
Published: Sun, 14 Aug 2022 07:51 PM (IST)

मुस्लिम पक्ष ने भी नाबालिग सुमन और

नाबालिग सुमन व उसकी मां के खिलाफ प्राथमिकी, ग्रामीणों में आक्रोश
नाबालिग सुमन व उसकी मां के खिलाफ प्राथमिकी, ग्रामीणों में आक्रोश

नाबालिग सुमन व उसकी मां के खिलाफ प्राथमिकी, ग्रामीणों में आक्रोश

संसू, बड़कागांव (हजारीबाग) : वीडियो वायरल करने के मामले में सिरमा गांव की स्व. तुलसी साव की पुत्री सुमन कुमारी, उसकी नाबालिग बहन और विधवा मां पर भी बड़कागांव थाना में धार्मिक भावना को भड़काने का आरोप लगा कर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस बाबत बडकागांव थाना में मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी की सूचना के बाद एक बार फिर बड़कागांव में उबाल आ गया। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस पर मामले को उलझाने और जान-बुझकर दबाव की रणनीति के तहत परिवार पर प्राथमिकी दर्ज कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मां ने भी पुलिस पर आरोपितों को संरक्षण देने और जान-बुझकर प्राथमिकी दर्ज कराने का आरोप लगाया है। कहा कि पहले से ही पूरा परिवार भयभीत है, जुल्म ढाहे जा रहे है, बेटी को उठा ले जाने की धमकी दी जा रही है। बावजूद इसके पुलिस चुप है अब प्राथमिकी दर्ज कराकर जेल भेज देने की धमकी दी जा रही है। इससे केस डर कर उठा लिया जाए। पुलिस ने मुस्लिम पक्ष के आवेदन पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 208/ 22 धारा 295 ए 298, 67 आइएफटी के तहत सुमन कुमारी, अंशु कुमारी एवं विधवा मां किरण देवी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद लगातार छापामारी जारी है शेष अन्य लोगों को भी बहुत जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।