Move to Jagran APP

बरही टोल प्रबंधन के खिलाफ कर्मी गोलबंद

बाटम संघ ने पूर्व विधायक को समस्याओं से अवगत कराया प्रबंधन टोल कर्मियों के मानदेय में नहीं क

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 09:16 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 09:16 PM (IST)
बरही टोल प्रबंधन के खिलाफ कर्मी गोलबंद
बरही टोल प्रबंधन के खिलाफ कर्मी गोलबंद

बाटम

loksabha election banner

संघ ने पूर्व विधायक को समस्याओं से अवगत कराया

प्रबंधन टोल कर्मियों के मानदेय में नहीं करे कटौती

संवाद सूत्र बरही (हजारीबाग) : बरही रसोईया धमना स्थित टॉल प्लाजा कर्मी संघ के बैनर तले टोल कर्मी बरही टॉल प्रबंधन के खिलाफ गोल बंद हो रहे हैं। संघ ने आरोप लगाया कि उक्त टोल संचालक पार्थ इंडिया लिमिटेड, इंदौर मध्यप्रदेश ने जब से बरही में टोल का संचालन अपने हाथों में लिया है तब से कर्मचारियों का भयादोहन किया जा रहा है। टोल संघ के अध्यक्ष संजय सिन्हा व सचिव संदीप राणा के अगुवाई में बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव की उपस्थिति में टोल कर्मियों की बैठक हुई। कर्मियों ने पूर्व विधायक मनोज यादव को बताया कि टोल प्रबंधन मानदेय में कटौती के साथ भोजन में भी कटौती कर रहा है। साथ ही कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का भय दिखाकर कर्मियों संग दु‌र्व्यहार करता है। वहीं टोल कर्मियों ने मांग करते हुए कहा कि पूर्व की संचालन कंपनी द्वारा दिये जा रहे मानदेय व सुविधाओं को नए कंपनी बहाल करें। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि टॉल कर्मियों का हक व अधिकार जरूर मिलेगा। उन्होंने प्रबंधन से टोल कर्मियों की मांगे माने जाने व मानदेय में कटौती नही करने की बात कहा। साथ ही कहा कि टोल कर्मियों के साथ दु‌र्व्यहार की सूचना मिला तो प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इधर टोल प्लाजा स्थित मंदिर के पुजारी सुरेश पांडे ने भी कहा कि उन्हें भी प्रबंधन द्वारा मंदिर से हटाने की बात कर रहा है। मौके पर अमित सिन्हा, अमित सिंह, अभिषेक कुमार शर्मा, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, आनंद सागर सिंह, चंद्र देव ठाकुर, संजीत कुमार, सतीश कुमार, ललन पांडेय, तस्लीम अंसारी, गोविद यादव, सुजय पासवान, पंकज रजक, मुन्ना रविदास, रामचंद्र साव, पंकज सिन्हा, अमर सिन्हा, साकिब अंसारी, सचिन शर्मा, कंचन, वीरेंद्र, पिटू, रमेश, धर्मेंद्र, चंदन, विनय, शाहरुख, सूरज, विजय राम, विरेंद्र साहू, दीपक माली, मनजीत आदि मौजूद थे।

आरोप बेबुनियाद : इधर टोल प्लाजा, रसोईया धमना के प्रबंधक प्रवीण कुमार कौशिक ने कहा कि प्रबंधन पर लगाया जा रहा आरोप बेबुनियाद है। प्रबंधन को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत परेशान किया जा रहा है। कंपनी का जो भी नियम है उसी के अनुसार टोल का संचालन व कर्मचारियों को मानदेय और सुविधाएं दी जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.