Move to Jagran APP

अवैध बोर्ड-होर्डिंग हटाने के लिए चला अभियान

संस हजारीबाग नगर निगम प्रशासन के द्वारा मंगलवार को एक बार फिर से अवैध बोर्ड-होर्डिंग्स

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Sep 2021 08:56 PM (IST)Updated: Tue, 28 Sep 2021 08:56 PM (IST)
अवैध बोर्ड-होर्डिंग हटाने के लिए चला अभियान
अवैध बोर्ड-होर्डिंग हटाने के लिए चला अभियान

संस, हजारीबाग : नगर निगम प्रशासन के द्वारा मंगलवार को एक बार फिर से अवैध बोर्ड-होर्डिंग्स को हटाने के लिए अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम प्रशासन की टीम ने बंसीलाल चौक से भगत सिंह चौक तक अवैध होर्डिंग्स हटाने के लिए अभियान चलाया। नगर निगम प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक अभियान के दौरान कुल दस विभिन्न फर्म की होर्डिग्स एवं बोर्ड को हटाया गया। इनमें लिवफास्ट, कूरियर स्काई किग, फिटनैस, डुलक्स, पीटर इंग्लैंड,वी आई,लेनोवो,सी पी प्लस, ब्रदर, एयरटेल शामिल है। जबकि तीन फर्म के संचालक के द्वारा स्थल पर तत्काल भुगतान कर अपने होर्डिंग्स को वैध करा लिया। होर्डिंग्स को वैध बनावाने वालों में स्टी वर्ड, बॉस कलेक्शन एवं खूबसूरत फर्म के संचालक शामिल हैं। नगर निगम प्रशासन ने शहर के आम लोगों से अपील किया है कि शहर के जिन व्यवसायियों ने बिना नगर निगम प्रशान की अनुमति के अवैध ढंग से अपने संस्थान के बोर्ड एवं होर्डिंग्स लगा रखे हैं, वे निगम कार्यालय में संपर्क कर उसे वैध करा लें। अन्यथा निगम प्रशासन के द्वारा अभियान चलाकर उनके अवैध होर्डिंग्स एवं बोर्ड को हटा दिया जाएगा। साथ ही जुर्माना भी वसूला जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.