Move to Jagran APP

अंग्रजों के दांत खट्टें कर दिए थे सिदो-कान्हू ने : विधायक

भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में हूल दिवस का हुआ आयोजन संथाल विद्रोह के नायकों को दी गई श्र

By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Jun 2021 09:07 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jun 2021 09:07 PM (IST)
अंग्रजों के दांत खट्टें कर दिए थे सिदो-कान्हू ने : विधायक

भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में हूल दिवस का हुआ आयोजन

loksabha election banner

संथाल विद्रोह के नायकों को दी गई श्रद्धांजलि, सबने बहादुरी की चर्चा की

जासं, हाजरीबाग : भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में बुधवार को हूल दिवस कार्यक्रम अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश तिग्गा की अध्यक्षता में मनाया गया। मंच संचालन जिला महामंत्री रमेश हेम्ब्रोम ने किया। शुरूआत में अमर शहीद सिदो-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि आज संथाल परगना में जितने भी जमीन आदिवासी एवं गैर आदिवासी के सुरक्षित है वो संथाल हुल का ही परिणाम है। इसे संथाल विद्रोह भी कहा जाता है। यह अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की पहली लड़ाई मानी जाती है। संथाल विद्रोह के महानायकों ने अंग्रेजों के दांत खट्टें कर दिए थे।

हूल दिवस जिला कार्यक्रम प्रभारी सह मेयर रौशनी तिर्की ने कहा कि 30 जून 1855 को झारखंड के आदिवासियों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका और 400 गांवो के 20,000 से अधिक लोगों ने भोगनाडीह गांव पहुचकर जंग का ऐलान कर दिया। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि 1855-56 में हुए संथाल विद्रोह में सिद्धू-कान्हु, चांद-भैरव, फूलो- झानो समेत कई क्रांतिकारियों ने अहम भूमिका निभाई थी। मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेणुका कुमारी, जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिला महामंत्री सुनील साहू ने भी अपने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन मदन कुमार मुण्डा ने किया। कार्यक्रम में तनवीर अहमद, महेंद्र राम बिहारी, बिश्शेवर मिज, रितेश गुप्ता, तपेस्वर साव, संतोष मुण्डा, योगेन्द्र टुड्डू, पंकज करमाली, शक्ति बेदिया, रामावतार भगत आदि सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.