Move to Jagran APP

योग से मानसिक और शारीरिक शक्ति में होती है वृद्धि : अशोक यादव

फोटो - 22 23 भाजपा ने जिला मंडल व बूथ स्तर पर मनाया योग दिवस सांसद विधायक सहित अनेक लोग हु

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jun 2021 09:23 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jun 2021 09:23 PM (IST)
योग से मानसिक और शारीरिक शक्ति में होती है वृद्धि : अशोक यादव

फोटो - 22, 23

loksabha election banner

भाजपा ने जिला, मंडल व बूथ स्तर पर मनाया योग दिवस, सांसद, विधायक सहित अनेक लोग हुए शामिल

जासं, हजारीबाग : जिला भाजपा के द्वारा अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर बूथ स्तर, मंडल एवं जिला स्तर के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर 21 जून को अपने अपने घरों में योग प्राणायाम करके अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि कोविड-19 के महामारी काल मे योग की महत्ता काफी बढ़ गई है योग और प्राणायाम करने से कोरोना से बचा जा सकता है। सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि व्यक्तिगत चेतना या आत्मा की सार्वभौमिक चेतना से मिलन ही योग है योग को अपनाएं, देश को स्वस्थ बनाएं। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि योग प्राणायाम करने से शोषण प्रणाली व हृदय प्रणाली मजबूत होती है जायसवाल ने कहा कि योग से किसी भी प्रकार की बीमारी से निजात पाई जा सकती है लोगो को प्रत्येक दिन अपने लिए समय निकालकर योग जरूर करना चाहिए। माण्डू विधायक जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि बढ़ते शारीरिक और मानसिक तनाव को दूर करने के लिए योग जरूरी है। नगर निगम मेयर रौशनी तिर्की ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज से सात साल पूर्व योग दिवस सम्पूर्ण देश में लोगों की शारीरिक और मानसिक विकृतिया दूर हो इसके लिए 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने के लिए देश वासियों को प्रेरित किया। सांसद प्रतिनिधि सह लोकसभा संयोजक सुरेंद्र सिन्हा ने कहा कि योग करने से शरीर फुर्तीला रहता है तथा तंत्रिका तंत्र भी शरीर मे सुव्यवस्थित ढंग से काम करता है। पुर्व जिला महामंत्री अनिल मिश्रा ने कहा कि लोगों को कम से कम पाँच प्राणायाम और योग जरूर करना चाहिए। मिश्रा ने कहा कि खाश कर युवा युवतियों को आज के खान पान भाग दौड़ भरी जिदगी में कुछ समय अपने शरीर के लिए जरूर निकालना चाहिए ताकि शारीरिक ऊर्जा बनी रहे। अपने अपने घरों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग करने वालों में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व विधायक मनोज यादव, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, विवेकानंद सिंह, बटेस्वर मेहता, अनिल मिश्रा, सुदेश चंद्रवंशी, चंद्रनाथ भाई पटेल, हरीष श्रीवास्तव, शंकर गुप्ता, टुन्नू गोप, चंद्रनाथ भाई पटेल, बलेस्वर कुमार, गणेश यादव, रमेश ठाकुर, पुष्पा तिर्की, उमा पाठक, भानुमति पासवान, सुनील मेहता, सुनील साहू, दामोदर सिंह, राजेश सहाय, राजेश गुप्ता, भैय्या अभिमन्यु प्रसाद, नंदलाल मेहता, मूलचंद साव, जयदेव चौधरी, सेवालाल महतो, पुरुषोत्तम पाण्डेय, जयनारायण प्रसाद, रंजीत सिन्हा, बिनोद कुमार बिगन,श् याम किशीरे सिंह, सुरेश प्रसाद, अनुपम सिन्हा, भुनेस्वर पटेल, अनूप भाई वर्मा, रामजी कुशवाहा, प्रफुल सिंह, अरबिद सिंह पप्पू,रेणुका गुप्ता, विकाश सिन्हा,नवीन रंजन दुबे,महेंद्र राम बिहारी,तनवीर अहमद,अजित चंद्रवंशी,महेश तिग्गा,विवेक बरियार,बबन गुप्ता,मुकेश सिन्हा,टुकलाल नायक,भोला प्रसाद,अशोक बर्णवाल, अजय आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.