Move to Jagran APP

संवैधानिक अधिकारों के प्रति हों जागरुक

फोटो - 10 एससी अधिकार मोर्चा ने केबी सहाय पार्क में मनाई बाबा साहेब की जयंती जासं हजारीब

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Apr 2021 08:57 PM (IST)Updated: Wed, 14 Apr 2021 08:57 PM (IST)
संवैधानिक अधिकारों के प्रति हों जागरुक
संवैधानिक अधिकारों के प्रति हों जागरुक

फोटो - 10

loksabha election banner

एससी अधिकार मोर्चा ने केबी सहाय पार्क में मनाई बाबा साहेब की जयंती

जासं, हजारीबाग : झारखंड राज्य अनुसूचित जाति अधिकार मोर्चा द्वारा बुधवार को केबी. सहाय पार्क में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 130 वीं जयंती मनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पासवान की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय अध्यक्ष राजेश राम और विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय अनुसूचित जाति कल्याण सेवा समिति केंद्रीय सदस्य शशि भूषण प्रसाद, जयश्री राम संस्थापक सदस्य उपस्थित थे। सभा में प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पासवान ने कहा कि बाबा साहब के द्वारा बताए गए मार्ग शिक्षित बनो संगठित रहो और संघर्ष करो को आत्मसात कर हमें आगे बढ़ना होगा। केंद्रीय अध्यक्ष राजेश राम ने कहा संविधान में दिए गए अधिकारों को हमें घर घर जाकर बताना होगा तभी लोग अपने अधिकारों को जान पाएंगे और अपने अधिकार के लिए लड़ सकेंगे। संस्थापक सदस्य जयश्री राम ने कहा हमारे समाज को अधिक से अधिक शिक्षित होना होगा जिसमें बच्चियों को अधिक से अधिक शिक्षित करने की जरूरत है। केंद्रीय सदस्य शशि भूषण प्रसाद ने कहा लोकतंत्र के चार स्तंभ कार्यपालिका विधायिका पत्रकारिता एवं न्यायपालिका में हमारी उपस्थिति एवं भागीदारी अति आवश्यक है। सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार रजक, प्रदेश सचिव अनिल रजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष रजक, नेतराम चौधरी, चंद्रशेखर आजाद, गोपाल दास, बबलू कुमार मौजूद थे। जिला कमेटी की ओर से जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार दास, बबलू पासवान एवं भूषण राम सहित बहुत से लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.