Move to Jagran APP

वर्चुअल रैली में जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

जासं हजारीबाग झारखंड जनसंवाद रैली के तहत रविवार की शाम 4 बजे पूर्व निर्धारित समयानुसार

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 09:23 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2020 06:17 AM (IST)
वर्चुअल रैली में जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
वर्चुअल रैली में जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

जासं, हजारीबाग: झारखंड जनसंवाद रैली के तहत रविवार की शाम 4 बजे पूर्व निर्धारित समयानुसार डिजिटली माध्यम से केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का संबोधन हुआ। इस मौके पर स्थानीय भाजपा सदर विधायक मनीष जायसवाल के झंडा चौक स्थित विधायक कार्यालय सभागार में एलईडी के माध्यम से बड़ी संख्या में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए उनसे जुड़े। सदर विधायक मनीष जायसवाल, मेयर रोशनी तिर्की, डिप्टी मेयर राजकुमार लाल सहित भाजपा के सोशल मीडिया में सक्रिय करीब 5 दर्जन लोग सोशल डिस्टेंसिग सहित कोरोना संक्रमण के एहतियातों का पूरा ध्यान रखते हुए अनुशासित तरीके से बैठकर पूरे कार्यक्रम को देखा और सुना। इस रैली का मुख्य उद्देश्य भाजपा द्वारा कोरोना काल में किए गए जनकल्याण और राहत कार्यों की जानकारी देना और मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश और झारखंड प्रदेश में चलाई जा रही जन कल्याण की योजनाओं और बड़े उपलब्धियों को बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर के जन- जन तक पहुंचाना और इसका प्रचार- प्रसार करना है। मौके पर पूर्व डिप्टी मेयर आनंद देव, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेणुका कुमारी, हरीश श्रीवास्तव, दिनेश सिंह राठौर, विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, संजय शरण, नीरज कुमार, आशीष सोनी, मुकेश सोनी, रितेश के खंडेलवाल, मणिकांत सिंह, निशिकांत कुमार, जितेंद्र जैन, बब्लू सोनी, शैलेश चंद्रवंशी, विजय कुमार यादव, पप्पू पासवान, गीता राणा, ज्योत्सना देवी, सुनील पांडेय उर्फ गुडूल, रंजीत पांडेय, सुनील गुप्ता, ऋषि शर्मा, मनमीत अकेला, अजय पांडेय, अनीश सिंह, गौरव मिश्रा, पारस नाथ प्रसाद, प्रभात कुमार विक्रमादित्य, सत्यभामा, मनोरमा राणा, कंचन शर्मा, दिलीप प्रसाद साव, कैलाश कुमार साव, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य करीब पांच दर्जन लोग उपस्थित थे। इनसैट::::

loksabha election banner

संसू, बरही(हजारीबाग): इधर बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव के आवास पर रविवार शाम में आयोजित केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की झारखंड जनसंवाद डिजिटल सह वर्चुअल रैली को स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने डिजिटल के माध्यम से सुना। वही वर्चुअल रैली को टीवी एवं मोबाइल जरिए कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नरेंद्र मोदी सरकार की जन कल्याण योजना व भारत सरकार की उपलब्धियों को रखा। साथ ही मोदी सरकार (मोदी सरकार-2) की प्रथम वर्ष की प्रमुख कार्यों को भी विस्तृत रूप से रखा। मौके पर वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर, पूर्व जीप सदस्य सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अर्जुन साहू, निवर्तमान 20 सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी, अजय दुबे, राजकुमार यादव, नवलकिशोर सिंह, रितेश गुप्ता, संजय यादव, कैलाश केशरी, पवन केशरी, भूपेंद्र यादव, महादेव यादव, गुलाबी यादव आदि भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.