विधायक ने दीपक प्रकाश को दी बधाई
संसू बरकट्ठा (हजारीबाग) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को राज्यसभा को नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 09:03 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2020 06:17 AM (IST)
संसू, बरकट्ठा (हजारीबाग): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को राज्यसभा को नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने रांची स्थित उनके आवास पर मिलकर हार्दिक बधाई दी व उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि लोकतंत्र के उच्च सदन में आपकी उपस्थिति से विचार-विमर्श की गरिमा बढ़ेगी तथा आपके राजनीतिक अनुभव से प्रदेश को निश्चित ही लाभान्वित होगा। उन्होंने कहा कि नव निर्वाचित राज्य सभा सांसद को उच्च सदन के सदस्य के रूप में झारखंड को नया बल मिलेगा साथ ही झारखंड के गरीब, मजदूर ,किसान, नौजवान, महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं की आवाज संसद में बुलंद कर राज्य को नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें