विधायक अकेला को निवेदन समिति का सभापति बनाए जाने पर हर्ष
बरही बरही व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह समेत मनोज सिंह संजय सिंह लक्ष्मण मेहता सं
बरही : बरही व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह समेत मनोज सिंह, संजय सिंह, लक्ष्मण मेहता, संजय साव, छोटी ठाकुर आदि ने बरही विधायक उमाशंकर अकेला यादव को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविद्र महतो द्वारा निवेदन समिति का सभापति बनाने पर बधाई दी है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि अब बरही में विकास का कार्य और तेजी से होगा। वैसे बरही विधायक उमाशंकर अकेला यादव अपने क्षेत्र के विकास के लिए कभी थकते नहीं है। वे लगातार बरही विधानसभा की जनता के सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। सुबह होते ही जनता की समस्याओं के सुनने के लिए लगे रहते हैं वही उसका निराकरण भी तुरंत करते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि इस कोरोनावायरस के महामारी में भी बरही विधायक का कार्य काफी सराहनीय है। वे हमेशा क्षेत्र में रहकर लोगों की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं।