शहरी क्षेत्र में जारी है सैनिटाइजेशन अभियान
हजारीबाग शहरी क्षेत्र में लोगों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाने के लिए निगम प्रशासन
हजारीबाग : शहरी क्षेत्र में लोगों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाने के लिए निगम प्रशासन द्वारा नियमित तौर पर सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। अब तक सरकारी कार्यालयों, भवनों एवं शहर के विभिन्न मोहल्लों में सैनिटाइजेशन अभियान द्रुतगति से चलाया जा गया है। नगर आयुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रोस्टर के मुताबिक सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए निगम क्षेत्र को 7 जोन में बांटा गया है। सभी जोन के लिए नगर प्रबंधकों की अगुवाई में अलग-अलग टीम का गठन किया गया है। ताकि पूरे क्षेत्र में सैनिटाइजेशन का कार्य नियमित तौर पर किया जा सके। साथ ही बताया कि अग्निशमन विभाग के सहयोग से अग्निशमन मशीन का उपयोग कर सहायता से कैल्शियम हाइपोक्लोराइट घोल का छिड़काव किया जा रहा है। गुरुवार को अग्निशमन मशीन की सहायता से शहर के सी सी आर भवन सहित कई स्थानों पर सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। वहीं निगम के विभिन्न वार्डों में वार्ड पार्षदों की अगुवाई में सफाई कर्मियों की सहायता से कैल्शियम हाइपोक्लोराइट की घोर से सैनिटाइज करने का काम भी नियमित तौर पर किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में निगम के विभिन्न वार्ड के पार्षदों ने आगे बढ़कर अपने क्षेत्र को सैनिटाइज करवाने का काम बखूबी कर रहे हैं,ताकि लोगों कोविड-19 के संक्रमण से बचाया जा सके। ज्ञातव्य है कि कोविड-19 एक घातक वायरस है। इसे निष्प्रभावी बनाने के लिए नियमित तौर पर कैलशियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव आवश्यक होता है। ऐसे में निगम प्रशासन के द्वारा भी सभी वार्डों में, सरकारी कार्यालयों, भवनों को निगम प्रशासन के द्वारा नियमित तौर पर सैनिटाइज किया जा रहा है। सैनिटाइजेशन अभियान में नगर प्रबंधकों विकास मंडल, राजीव रंजन, रोहित गुड़िया, स्नेहा श्री, कुमारी कृष्णा एवं सफाई कर्मी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।