Move to Jagran APP

मुंबई में फंसे मजदूरों के समक्ष बढ़ी परेशानी

विष्णुगढ़ प्रखंड के मडमो के 138 ग्रामीण युवकों नवी मुंबई के बेलापुर में फंसे हैं। इसक

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Apr 2020 07:57 PM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 06:09 AM (IST)
मुंबई में फंसे मजदूरों के समक्ष बढ़ी परेशानी
मुंबई में फंसे मजदूरों के समक्ष बढ़ी परेशानी

विष्णुगढ़ : प्रखंड के मडमो के 138 ग्रामीण युवकों नवी मुंबई के बेलापुर में फंसे हैं। इसके अलावा मुंबई में बेडाहडियारा के 75 एवं गोविदपुर के 31 ग्रामीण युवकों फंसे है। लॉकडाउन होने से एकाएक उनके काम भी बंद हो गए। महीना के आखिर में किए लॉक डाउन से कामकाजी इन प्रवासी मजदूरों को मेहनताना का भी भुगतान नहीं हो पाया। इससे उन्हें खाने पीने तक में भारी मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है। मुंबई में फंसे मजदूरों में बलराम महतो, राजेंद्र महतो, दिनेश महतो, बालेश्वर महतो, सहदेव महतो, सुमन महतो, दिपेश महतो, जिवाधन महतो, अशोक पटेल, विशुन महतो, कामेश्वर महतो, जगदीश महतो, हीरो कुमार, महादेव साव, सेवाचंद महतो, विनोद कुमार महतो ओमप्रकाश महतो, रोहित महतो, राजेंद्र महतो, प्रयाग महतो, नारायण महतो, दीपक साहू समेत 138 प्रवासी मजदूर शामिल हैं। सभी मडमो एवं सीमावर्ती बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के पलामू के रहने वाले हैं।गोविदपुर के राजेश कुमार, अब्दूल रज्जाक, सलीम अंसारी, जीमरूद्दीन अंसारी, हनीफ मिस्त्री, फिरोज कलाल, मुमताज कलाल, युसूफ अंारीह, अरबाज अंसारी, कामेश्वर कुमार, संजय कुमार, अशोक पंडित, गोपाल महतो, दामोदर साव, प्रकाश पंडित, सुखेदव महतो, सुरेंद्र महतो, कौलेश्वर महतो, कैलाश महतो, रूपलाल महतो, गणेश महतो, दशरथ महतो, विनोद महतो, संतोष महतो, दामोदर महतो, इलियास अंसारी, इलफाज अंसारी, ऐजाज अंसारी, इरशाद अंसारी, बालेश्वर महतो, जालेश्वर महतो आदि शामिल हैं। फंसे मजदूरों को कहना हैं उनकी जमा राशि खत्म हो गई है। बहरहाल तीन समय की जगह मात्र एक बार खाना खाकर रह रहे हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.