Move to Jagran APP

मत्स्य पालन उत्तम व्यवसाय, उठाएं लाभ

हजारीबाग जिला मत्स्य कार्यालय में बुधवार 21 जनवरी से आत्मा के तत्वावधान में पांच दिवसीय मत्स्य

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 08:51 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2020 08:51 PM (IST)
मत्स्य पालन उत्तम व्यवसाय, उठाएं लाभ
मत्स्य पालन उत्तम व्यवसाय, उठाएं लाभ

हजारीबाग : जिला मत्स्य कार्यालय में बुधवार 21 जनवरी से आत्मा के तत्वावधान में पांच दिवसीय मत्स्य पालन प्रशिक्षण की शुरूआत हुई। इसमें कुल 109 मत्स्य कृषक शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यशाला के उदघाटन सत्र की शुरूआत जिला मत्स्य पदाधिकारी रौशन कुमार ने की। अपने संबोधन में उन्होंने प्रशिक्ष्ण के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कहा मत्स्यपालन एक उत्तम व्यवसाय है। इसका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। कृषि एवं संबंद्ध व्यवसाय में मत्स्य पालन का विशेष महत्व है। समुचित प्रशिक्षण के साथ आप इसका भरपूर लाभ उठा सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान न सिर्फ आपको तकनीकी जानकारी दी जाएगी बल्कि सरकार द्वारा चलाइ जा रही इससे जुडी योजनाओं के बारे में भी बताया जाएगा। यह भी बताया कि 25 जनवरी को इसका समापन होगा। इससे पहले 23 जनवरी को सभी प्रतिभागियों को जमुनिया जलाशय विष्णुगढ में चल रहे केज कल्चर का परिभ्रमण कराया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यशाला को अनुमंडल पशुपालन पदाधिकारी डा. उपेंद्र कुमार सिंह और गव्य विकास तकनीकी पदाधिकारी बीके प्रसाद द्वारा भी संबोधित किया गया। प्रशिक्ष्ण सत्र में मत्स्य प्रसार पदाधिकारी रजनी गुप्ता द्वारा मत्सयपालन और मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक राजकुमार तुरी द्वारा केज में मत्स्य पालन की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यकम को लेकर मत्स्य कृषकों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.