पुराने चेहरे फिर से मैदान में
हजारीबाग बरकटठा विधानसभा हीं नहीं जिले में बटेश्वर प्रसाद मेहता व जानकी यादव का राजन
हजारीबाग : बरकटठा विधानसभा हीं नहीं जिले में बटेश्वर प्रसाद मेहता व जानकी यादव का राजनीति के क्षेत्र में कोई नया नाम नहीं है और न ये परिचय के मोहताज है। तीन दशक पूर्व दोनों ने बरकटठा को धूरी में रखकर राजनीति शुरू की और हर समय जनता के साथ जुड़े रहे। इनमें जानकी यादव को 2014 में जेवीएम के टिकट पर विधायक बनने का मौका मिला। वहीं बटेश्वर प्रसाद मेहता आज भी इतंजार में है। बटेश्वर प्रसाद मेहता सर्वमान्य नेता के रुप में भी जाने जाते हैं। सभी दलों के कार्यक्रम और कई आयोजनों में इन्हें आसानी से देखा जा सकता है। बरकटठा के जानकी है और बटेश्वर इचाक प्रखंड से आते हैं। दोनों इस बार फिर मैदान में हैं। हालांकि बरकटठा में बागी बने पूर्व विधायक अमित यादव निर्दलीय प्रत्याशी के चुनौती देने को तैयार हैं। लेकिन इन सब के बीच बटेश्वर को कम नहीं आंका जा सकता।