महिला समूहों को दी कुर्सी
विष्णुगढ़ आजसू ने खरना और नागी में 75 महिला समूहों के बीच कुर्सी और दर्री का वितरण
By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Oct 2019 08:46 PM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 06:30 AM (IST)
विष्णुगढ़ : आजसू ने खरना और नागी में 75 महिला समूहों के बीच कुर्सी और दर्री का वितरण किया। मौके पर उपस्थित आजसू नेता निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को ले पार्टी स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसमें महिला समूहों को कुर्सी दर्री उपलब्ध कराया जा रहा है। महिलाओं की सशक्तिकरण किए बिना सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। महिलाओं की सुविधा उपलब्ध कराना आजसू की प्राथमिकता में सबसे उपर है। मौके पर महादेव देहाती, अजय कुमार मंडल, दीपू अकेला, प्रकाश कुमार, विक्रम कुमार के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें