तैलिक साहू समाज की कमेटी गठित
बड़कागांव अखिल भारतीय तैलिक साहू समाज का महुगांईकला पंचायत स्तरीय बैठक हुई। अध्यक्षता ि
बड़कागांव: अखिल भारतीय तैलिक साहू समाज का महुगांईकला पंचायत स्तरीय बैठक हुई। अध्यक्षता चितामणि साहू व संचालन निरंजन कुमार ने किया। बैठक में चर्चा परिचर्चा के बाद महुगांई कला पंचायत स्तरीय कमेटी का गठन प्रखंड कमेटी के निर्देशन में किया गया। कमेटी में सर्वसम्मति से अध्यक्ष महेंद्र कुमार, सचिव कृष्ण कुमार भार्गव एवं कोषाध्यक्ष गिरधारी कुमार का चयन किया गया। मौके पर प्रखंड कमेटी के सदस्यों ने तीनों पदाधिकारियों को पंचायत स्तरीय कमेटी का विस्तार करने का निर्देश दिया। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष जगत नंदन प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष मोहन साव, उपसचिव पदुम साव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष धनु प्रसाद निराला, पूर्व महामंत्री मित्तलाल साव, चितामणि साहू, यमुना साव, विशेश्वर साव, इंदर साव, कोल्हा साव, सुरेश साव, बेनी साव, सतीश कुमार, मनोहर सा, सीबन साव, वासुदेव साव, परमेश्वर साव, ढोटन साव, कुलदीप साहू, अरुण साव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। तीनों चयनित पदाधिकारियों को प्रखंड कमेटी के अधिकारियों ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।