प्रदर्शनी में अव्वल स्कूल पुरस्कृत
विष्णुगढ़ विष्णुगढ़ प्लस टू हाई स्कूल में शनिवार को सतत विकास के लिए आयोजित 47 वीं जवाह
विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ प्लस टू हाई स्कूल में शनिवार को सतत विकास के लिए आयोजित 47 वीं जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय गणित और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी में अव्वल आए स्कूलों को पुरस्कृत किया गया। प्रदर्शनी में पल्स टू हाई हाई स्कूल उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरायं, उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोविदपुर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सारूकुदर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बारा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौथा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय चानो, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय विष्णुगढ़, माडल स्कूल विष्णुगढ़, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विष्णुगढ़, परियोजना उच्च विद्यालय बनासो के प्रतिभागी शामिल थे। इसमें सतत कृषि पद्धति एवं स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के लिए उत्क्रमित उच्च विद्यालय सारूकुदर, संसाधन और प्रबंधन के लिए परियोजना उच्च विद्यालय बनासो, औद्योगिक विकास के लिए पल्स टू हाई स्कूल विष्णुगढ़, शैक्षिक खेल तथा गणितीय प्रतिरूपण एवं भारी परिवहन और संचार के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर प्लस टू हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक नरेंद्र कुमार, सुप्रिया साहू, अखिलेश कुमार सिंह, अजय कुमार चटर्जी, सुनील कुमार, फनीश्वर नाथ महतो आदि उपस्थित थे।