विधायक ने पुलिया निर्माण का किया शिलान्यास
बरकट्ठा विधायक सह झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव ने प्रखंड के कपक
बरकट्ठा : विधायक सह झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव ने प्रखंड के कपका महरवा बांध में पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मौके पर विधायक ने कहा कि चुनाव के समय किए गए वायदों को पूरा करने का प्रयास किया हूं। मेरे पांच वर्ष का कार्यकाल में कोई ऐसा गांव नही है, जो मुख्य सड़क से नही जुड़ा। क्षेत्र में सड़क, बिजली, कृषि,स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में कई कार्य हुए। सूरजकुण्ड पर्यटन के क्षेत्र में विकास किया। पुलिया निर्माण आरइओ विभाग के द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष चंदन देवी, बरकट्ठा मुखिया बसंत साव, बेडोकला मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र यादव, मनोहर प्रसाद चौधरी, जगेश्वर प्रसाद, अशोक सिंह, संतोष सिंह, अर्जुन प्रसाद, गणेश यादव, तुलसी यादव, प्रकाश सिंह, जोधन महतो के अलावे कई लोग उपस्थित थे।