विधायक ने दी योजनाओं की सौगात
बरही (हजारीबाग) बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बेल
बरही (हजारीबाग): बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बेलहरा में विधायक मद से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन व विजैया पंचायत के मोनाटांड में पीसीसी पथ का आधारशिला रखी। इस दौरान विधायक ने कहा कि आप सबों का जनसमर्थन मेरे कार्य करने की क्षमता को बल देता है। कहा कि विजैया सहित आसपास के गांव के लिए मेरे द्वारा कई योजनाओं को धरातल पर उतारा गया। मौके पर जिप सदस्य मुनेजा खातून, प्रतिनिधि मो. क्यूम अंसारी, वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर, ओबीसी कांग्रेस प्रदेश महासचिव किशुन यादव, जिला कांग्रेस युवा उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे, पूर्व मुखिया राजेन्द्र कुशवाहा, पंसस कांति देवी, युवा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार, विनोद रविदास, भीम केशरी, बिरजू ठाकुर, धनंजय कुमार, अजय भगत, महेंद्र रविदास, दिलीप प्रसाद, अजय कुमार, रघु मोदी, सुरेश यादव, सहदेव शर्मा, प्रकाश यादव, सुरेश कुशवाहा आदि मौजूद थे।