Move to Jagran APP

Hazaribagh Crime: दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता की कर दी हत्या, पति समेत सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज

हजारीबाग जिले के प्रखंड के बनासो में और दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर विवाहिता गीता देवी की हत्या का मामला सामने आया है। इसमें पति राजेंद्र यादव के अलावा ससुर रूपेश यादव जिरवा देवी के अलावा तीन और ससुरालवालों को आरोपी बनाया गया है।

By Vikash SinghEdited By: Yashodhan SharmaFri, 24 Mar 2023 11:31 PM (IST)
Hazaribagh Crime: दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता की कर दी हत्या, पति समेत सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज
दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता की कर दी हत्या

संवाद सूत्र, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। झारखंड के हजारीबाग जिले के प्रखंड के बनासो में और दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर विवाहिता गीता देवी की हत्या का मामला सामने आया है।

इसमें पति राजेंद्र यादव के अलावा ससुर रूपेश यादव, जिरवा देवी के अलावा तीन और ससुरालवालों को आरोपी बनाया गया है।

घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला

बताया गया कि सात साल पूर्व गीता की शादी बनासो के राजेंद्र यादव के साथ हुई थी। शादी के मौके पर मायके वालों ने ससुराल पक्ष को नकद के अलावा जेवर आदि दहेज के तौर भेंट में दी थी।

शादी के 2 साल बाद दहेज की मांग

शादी के दो साल बाद विवाहिता के साथ और दहेज की मांग की जाने लगी। इसे पूरी करने असमर्थता जताने पर आए दिन विवाहिता के साथ मारपीट की जाने लगी। आखिर में साजिश के तहत विवाहिता की हत्या कर दी गई।

मृतका के पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

हत्या को आत्महत्या की शक्ल देने को लेकर विवाहिता के गले में रस्सी बांध दी गयी। यह आरोप विवाहिता के पिता इंद्रदेव यादव ने लगाते हुए थाने की पुलिस से इसकी शिकायत की है, जिस पर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

इसमें पति समेत आधा दर्जन ससुराल वालों को नामजद किया गया है। बताते हैं घटना के बाद से ससुराल वाले फरार हैं।