हजारीबाग के होटल उपकार में अंधाधुंध फायरिंग, जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे मेहमान; एक की मौत
हजारीबाग के डीवीसी चौक स्थित होटल उपकार में शादी समारोह के दौरान हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

हाजीपुर शहर के डीवीसी चौक के पास स्थित होटल उपकार। जागरण फोटो
HighLights
हजारीबाग के होटल उपकार में गोलीबारी से हड़कंप।
शादी समारोह के दौरान एक की मौत, एक घायल।
घायल को रांची रेफर, पुलिस जांच में जुटी।
जागरण संवाददाता, हजारीबाग। शहर के डीवीसी चौक स्थित होटल उपकार में मंगलवार देर रात गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। शादी समारोह के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान तत्काल नहीं हो सकी है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद होटल परिसर में अफरातफरी मच गई। शादी समारोह में शामिल लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

जिस समारोह में खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अचानक गोलियों की आवाज से मातम पसर गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
गोलीबारी किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस घटनास्थल की जांच के साथ प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।