गणतंत्र दिवस परेड में हजारीबाग ग्रुप बना झारखंड- बिहार में अव्वल
हजारीबाग : 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड सहित अन्य कार्यक्रमों के लिए हजारीबाग से गए कैड
हजारीबाग : 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड सहित अन्य कार्यक्रमों के लिए हजारीबाग से गए कैडेटों के दल ने कीर्तिमान स्थापित किया है। राजपथ पर हुए परेड में हजारीबाग ग्रुप को झारखंड बिहार में अव्वल घोषित किया गया है। बकायदा बिहार के राज्यपाल ने हजारीबाग ग्रुप कमांडर बिग्रेडियर अद्वितीय मदान व उनकी टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया है। इस बाबत जानकारी देते हुए कमांडर श्री मदान ने बताया कि हजारीबाग ग्रुप के लिए यह अविस्मरणीय क्षण है। कहा कि हजारीबाग ग्रुप से पिछले तीन सालों में 25 कैडेट विभिन्न विधाओं में राजपथ पर परेड कर चुके है। 12 की संख्या में पहली बार कैडेटों का चयन हुआ है। चयन के लिए कैडेटों की टीम पिछले छह माह से विभिन्न प्रशिक्षणों में हिस्सा ले रही थी। अंतिम रुप से हजारीबाग में 12 का चयन हुआ । बड़ी बात है कि इन 12 में हजारीबाग के छह बेटियां भी है जो विभिन्न प्रशिक्षणों में तपकर अपने आप को इस लायक बनाया। बेहतर प्रदर्शन कर ग्रुप का मान बढ़ाने वाले इन कैडेटो को विशेष रुप से सम्मानित किया जाएगा। परेड में हिस्सा लेने वालों में हजारीबाग के
संतोष कुमार यादव, अजय कुमार, रंजन प्रसाद, पवन कुमार यादव, डाली कुमारी, अंजलि कुमारी, भारती कुमारी, बलराम महतो है। धनबाद के शालिनी कुमारी, वैभव ¨सह और रीना कुमारी है। इसके अलावा सैनिक स्कूल तिलैया के भानू शकंर है। कहा कि टीम में
22 बटालियन एनसीसी की डाली कुमारी, अंजली कुमारी और धनबाद की शालिनी राष्ट्रपति को गार्ड आफ आनर दिया। वहीं हजारीबाग के हीं 22 बटालियन के बलराम महतो व धनबाद एनसीसी महिला पांच बटालियन की रीना कुमारी पीएम रैली में शामिल होकर मान बढ़ाया है।