विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हजारीबाग में जंगल के बीच चल रही थी अवैध आरा मिल, सुबह छह बजे वन विभाग ने मारा छापा; भारी मात्रा में लकड़ी जब्त

Published: Mon, 26 Oct 2026 11:24 AM (IST)

हजारीबाग-चतरा जिला सीमा पर स्थित करर गांव में वन विभाग ने एक अवैध आरा मिल पर छापामारी की। इस कार्रवाई ...और पढ़ें

HighLights

  1. हजारीबाग-चतरा सीमा पर अवैध आरा मिल पर छापामारी।

  2. वन विभाग ने भारी मात्रा में लकड़ी और मशीन जब्त की।

संवाद सूत्र, बरही (हजारीबाग)। बरही अनुमंडल क्षेत्र के पदमा प्रखंड अंतर्गत करर गांव के पास सुनसान स्थल हजारीबाग-चतरा जिला सीमा पर सोमवार की सुबह वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित आरा मिल पर अचानक छापामारी की।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में लकड़ी, आरा मिल की मशीन और अन्य सामग्री जब्त की गई। छापामारी हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल के डीएफओ आइएफएस मौन प्रकाश के दिशा - निर्देश पर की गई।

बताया गया कि वन विभाग की टीम ने सोमवार सुबह करीब छह बजे कार्रवाई शुरू की, जो लगभग एक घंटे तक चली। इसका नेतृत्व बरही-पदमा बीट के प्रभारी फारेस्टर अमर आनंद सरस्वती ने किया। अभियान में बरही-पदमा और चौपारण प्रक्षेत्र के वनकर्मी संयुक्त रूप से शामिल रहे।

barhi chhapemari

ये सामग्री हुई जब्त

वन विभाग के अनुसार, छापामारी के दौरान करीब 100 घनफीट गोल लकड़ी, लगभग 50 किलोग्राम लकड़ी का कुन्नी, एक आरा मिल मशीन सेट, करीब 40 फीट आरा पट्टी और लगभग दो क्विंटल चिरान जलावन जब्त किया गया। कार्रवाई में प्रधान वनरक्षी आशीष कुमार, एचएफजी राकेश कुमार, संजीत कुमार व अजीत कुमार गंझू तथा क्यूआरटी सदस्य राकेश कुमार, आशुतोष कुमार, अविनाश कुमार व बासुदेव मालाकार आदि शामिल थे।

barhi chhapemari

इनके अलावा दैनिक अमीन बिनोद कुमार मेहता तथा वाचर अनिल यादव व चंदर यादव भी मौजूद रहे। वहीं, चौपारण प्रक्षेत्र से प्रभारी फारेस्टर प्यारे लाल साव के नेतृत्व में एचएफजी संतोष कुमार रजक, कृष्णा महतो, चालक मो. ताहिर और क्यूआरटी के सदस्य आदि अभियान में शामिल हुए। वन विभाग मामले की जांच की जा रही है। बताया कि आरोपितों की पहचान कर वनवाद दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। 

यह भी पढ़ें- हजारीबाग में खासमहल की 50 डिसमिल जमीन पर फिर बवाल, रात में जेसीबी से तोड़फोड़ का पूर्व मंत्री पर लगा आरोप