Hazaribagh Accident: बाइक को बचाने के चक्कर में छात्राओं से भरा टेम्पो पलटा, दर्जनों घायल, तीन रेफर
Hazaribagh Accident हजारीबाग जिले के केरेडारी में शनिवार को बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। दोपहर करीब डेढ़ बजे छात्राओं से भरा एक टेम्पो पलट गया। इस हादसे में दर्जनों छात्राएं घायल हो गईं तो वहीं तीन को इलाज के लिए रेफर किया गया है।
केरेडारी ( हजारीबाग ), संवाद सूत्र। ओडिशा के हजारीबाग जिले के केरेडारी में शनिवार को बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। दोपहर करीब डेढ़ बजे छात्राओं से भरा एक टेम्पो पलट गया।
इसमें सवार एक दर्जन छात्राएं घायल हो गई। इसमें तीन छात्राओं को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जबकि शेष 9 छात्रों का इलाज केरेडारी सीएचसी में किया गया।
सभी छात्राएं खतरे से बाहर
इस बारे में डॉ सुधीर ने बताया कि सभी छात्राएं खतरे से बाहर हैं। तीन छात्राओं को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग भेजा गया है, जिनकी स्थिति भी खतरे से बाहर है। तीनों रेफर की गईं छात्राओं के साथ विद्यालय की वार्डेन दीपा टोप्पो, लेखपाल राजकुमार साहू और एक अन्य शिक्षक साथ में हैं।
घटना के बारे में बताया जाता है कि केरेडारी कस्तूरबा विद्यालय की 10वीं की एक दर्जन छात्राएं केरेडारी मध्य विद्यालय कराली से परीक्षा देकर अपने विद्यालय कोदवे लौट रही थी।
कैसे हुआ हादसा
जानकारी मुताबिक परीक्षा 1:05 बजे अपराह्न समाप्त होने के बाद करीब डेढ़ बजे सभी छात्राएं टेम्पो से लौट रही थीं। साथ में एक शिक्षक राजेश कुमार भी थे। टेंपो जैसे ही केरेडारी बेल चौक के समीप पहुंचा, उसी वक्त टॉवर के पास एक बाइक को बचाने के चक्कर में पलट गया, जिससे सभी छात्राएं एक दूसरे ओर गिर गईं।
पास कर ग्रामीणों की मदद से केरेडारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डा. सुधीर रंजन ने सभी को इमरजेंसी सेवा उपलब्ध कराई। उक्त घटना जी जानकारी मिलते ही बीडीओ किस्टो कुमार बेसरा भी छात्राओं को देखने पहुंचे और पूरी घटनाक्रम की जानकारी ली।
इस बारे में बीडीओ बेसरा ने हर सम्भव बेहतर इलाज किये जाने का आश्वासन दिया। वहीं घटना में शामिल छात्राओं के अभिभावकों में हड़कंप मच गया। इनको पूरी तरह आश्वस्त किया गया कि सभी छात्राएं सही सलामत हैं।