हजारीबाग में कोनार डैम के पास पूजा कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो-ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत, 9 घायल
हजारीबाग में कोनार डैम के पास पूजा से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर हो गई। ...और पढ़ें

कोनार डैम के समीप हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
HighLights
पूजा से लौट रहे 9 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल।
चार घायलों को हजारीबाग रेफर किया गया।
4 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर, हजारीबाग रेफर
ग्रामीणों ने पेश की मानवता की मिसाल
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। जोरदार आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद कड़ी मशक्कत कर क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से कुछ मिनट पहले तक वाहन में सवार लोग पूजा से लौटने की खुशी साझा कर रहे थे, लेकिन एक क्षण में ही सब बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।