Move to Jagran APP

पोषण अभियान को बनाएं जन आंदोलन

दारू प्रखंड के हरली पंचायत के पेटो में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत रात्रि चौपाल का आयोज

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 08:51 PM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 08:51 PM (IST)
पोषण अभियान को बनाएं जन आंदोलन
पोषण अभियान को बनाएं जन आंदोलन

दारू : प्रखंड के हरली पंचायत के पेटो में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में पोषक आहार, उत्पाद यादि पर स्टॉल लगाया था। लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।इस चौपाल पर जनप्रतिनिधियों के अलावे जल सहिया, सहिया, एएनएम भी उपस्थित थी स्वास्थ्य, शिक्षा, पीएचडी विभाग अधिकारी, कर्मी मौजूद थे इस पोषण अभियान में पाँच सुत्र बताया गया।।सामाजिक कल्याण के डायरेक्टर मनोज कुमार ने कहा कि  65 से 70 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से ग्रसित है। सिर्फ नौ प्रतिशत बच्चों को पौष्टिक भोजन मिलता है जो बहुत ही खराब बात है। इसलिए पौष्टिक भोजन पर दे। सही  समय पर बच्चे को सही आहार दे। छ: माह तक बच्चे का माँ का ही दुध दें। इस पर हमलोग को सुधार करने की जरूरत है। डीसी डॉ भुवनेश प्रताप सिंह ने कहा कि पौष्टिक भोजन ले।प्रोटीन, विटामिन युक्त भोजन लें। बहुत लोग एनीमिया से ग्रसित है इसे पौष्टिक भोजन से ही दूर किया जा सकता है। बच्चों को  पौष्टिक भोजन दे पोषण अभियान को एक जन जन आंदोलन बनाए। बच्चों को बाहर का सामान मैगी, बिस्कुट नही खिलाकर पौष्टिक युक्त भोजन दें। इस मौके पर सहायक निदेशक श्वेता गुप्ता, सामाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा, प्रमुख ललिता देवी, 20 सूत्री अध्यक्ष सुरेश प्रसाद, बीडीओ रामरतन कुमार वर्णवाल, हरली मुखिया दिलीप कुमार, त्रिलोकी प्रसाद यादव, सुशीला देवी,लक्ष्मी देवी सहित कई लोग शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.