कलश यात्रा के साथ हनुमंत, शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ
कराली व सयाल गांव में कलश यात्रा
कलश यात्रा के साथ हनुमंत, शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ
संवाद सूत्र केरेडारी ( हजारीबाग ) : मंगलवार को प्रखंड के दो गांव कराली और सयाल में पांच दिवसीय हनुमंत व शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ की गई। कराली गांव से 501 और सयाल गांव से 1001 महिलाओं व कन्याओं ने कलश उठाया। पावन मौके पर जिप सदस्य प्रत्याशी अनिता सिंह, संजू देवी, समाजसेवी प्रीतम सिंह, सांसद प्रतिनिधि बड़कागांव विस बालेश्वर कुमार, अशोक राम, प्रमोद साव, आजसू महासचिव रोशनलाल चौधरी, मनोज महतो, भोला महतो, द्रौपदी देवी आदि अतिथियों ने सभी को कलश सौंपा। मंगलवार की अहले सुबह उक्त दोनों यज्ञ पूजा समितियों द्वारा कराली महायज्ञ के यज्ञाचार्य युगल किशोर पांडेय और सयाल यज्ञ के यज्ञाचार्य अविनाश पांडेय वाराणसी के द्वारा विधिवत रूप से पूजा अर्चना की। कलश यात्रा कराली, जोको, कुठान, सलगा, पेटो, लोयसुकवार आदि गांवों का भ्रमण करते सयानी नदी सयाल और चुंदरु नदी टंडवा से जल भर वापस यज्ञ मंडप पहुंची। इस बीच डीजे और पारंपरिक ढोल नगाड़ों व जय श्री राम, हर हर महादेव के उदघोषों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान होता रहा। कराली गांव के श्री श्री 1008 हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ आगामी 21 मई तक होगा, जिसमें वाराणसी से पहुंचे वेदाचार्यों के द्वारा संध्या में प्रवचन किया जाएगा। साथ हीं सयाल महायज्ञ में 21 मई तक प्रतिदिन संध्या अयोध्या से पहुंचे प्रेम चंद्र शास्त्री और मानस कोकिला सावित्री मिश्रा द्वारा कथा वाचन के साथ झांकी आदि का भी आयोजन किया जायेगा। कराली हनुमंत महायज्ञ में यज्ञकर्ता बबलू सिंह, रमेश सिंह, अवध सिंह, मनोज सिंह है। जबकि सयाल शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में अध्यक्ष चौहान महतो, सचिव विराज महतो, कोषाध्यक्ष नेमधारी यादव, संयोजक टिकान महतो, व्यवस्थापक धनराज महतो का सराहनीय योगदान है।