Move to Jagran APP

जन कल्याण समिति, करियातपुर के अध्यक्ष बने विनोद केशरी

संवाद सूत्र बरही (हजारीबाग) जन कल्याण समिति करियातपुर के वार्षिक चुनाव को लेकर शुक्र

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Oct 2021 07:26 PM (IST)Updated: Fri, 29 Oct 2021 07:26 PM (IST)
जन कल्याण समिति, करियातपुर के अध्यक्ष बने विनोद केशरी
जन कल्याण समिति, करियातपुर के अध्यक्ष बने विनोद केशरी

संवाद सूत्र, बरही (हजारीबाग) : जन कल्याण समिति, करियातपुर के वार्षिक चुनाव को लेकर शुक्रवार को समिति के कार्यालय प्रांगण में एक अहम बैठक हुई। अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक तोखन प्रजापति व संचालन समिति के संस्थापक संतोष कुमार प्रजापति ने किया। इसमें सर्वसम्मति से विनोद कुमार केशरी को अध्यक्ष, कमलेश कुमार कुशवाहा को सचिव, धर्मेंद्र कुमार पंडित को कोषाध्यक्ष एवं दीपक कुमार पंडित को मीडिया प्रभारी के पद पर चयनित किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक के रुप में बरही पूर्वी के समाजसेवी किशुन यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक मुरली मनोहर प्रसाद, धनवार के पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, करियातपुर के मुखिया प्रतिनिधि विनोद रविदास व महिला समाजसेवी किरण वर्मा उपस्थित रहे। जन कल्याण समिति स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष दो अक्टूबर को स्वच्छता अभियान, 21 जून को योगा दिवस शिविर, पांच मई को पर्यावरण दिवस, शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभा सम्मान समारोह, बुजुर्गों के लिए 25 दिसंबर को बुजुर्ग सम्मान समारोह, मानवता के क्षेत्र में लॉकडाउन के समय राहगीरों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था आदि कई सराहनीय कार्य किया। वहीं समिति के कार्यों से प्रभावित होकर धनवार पंचायत के पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों को अंग वस्त्र, डायरी देकर सम्मानित किया। वहीं पिछले वर्ष जुड़े चार अस्थाई सदस्यों को स्थाई सदस्य घोषित किया गया। वहीं आठ नए सदस्य के रूप में मुखिया सुमन देवी, करियातपुर के समाजसेवी धनंजय कुमार भगत, किरण वर्मा, प्रदीप केशरी, दिलीप प्रसाद कुशवाहा, जोहर प्रसाद कुशवाहा, उदय केशरी व अरुण गुप्ता शामिल हुए। तोखन प्रजापति के विचार पर किरण वर्मा ने आश्वासन दिया कि वे महिलाओं को भी समिति से जोड़ने का प्रयास करेंगे। बैठक में पूर्व अध्यक्ष चंदन कुमार केशरी, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रजापति, सदस्य अर्जुन कुमार पंडित, बिरजू शर्मा, रंजीत कुमार सोनी, विक्की श्रीवास्तव, शिवकुमार शर्मा, आनंद यादव, करियातपुर के पूर्व मुखिया मनोज कुमार, राम कुमार दास, महेंद्र रविदास आदि भारी संख्या में लोग शामिल हुए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.