केरेडारी प्रखंड का बेलतू गांव का इलाका सील
केरेडारी लॉकडाउन के 72 दिन बाद केरेडारी प्रखंड में 12 मरीजों के साथ कोरोना वायर
केरेडारी : लॉकडाउन के 72 दिन बाद केरेडारी प्रखंड में 12 मरीजों के साथ कोरोना वायरस ने दस्तक दी है। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में एक साथ 26 मामले आए थे, जिसमें 12 मरीज केरेडारी के थे। हालांकि पुलिस प्रशासन की सक्रियता के कारण हीं आज केरेडारी में लोग राहत की सांस रहे हैं। प्रखंड में 12 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में आठ क्वारंटाइन सेंटर में हीं थे। जबकि प्रखंड का बेलतू गांव में पाए गए 4 मरीजों के होम क्वारंटाइन होने के कारण बेलतू गांव समेत गांव के सभी रास्ते सील कर दिया गया है। गांव में बेरिकेटिग की गई है। बताया जाता है कि प्रखंड में मिले 12 कोरोना लोगों में तीन पगार गांव के, तीन कुठान गांव के, दो हेवाई गांव के तौर चार बेलतू गांव के है। सूचना के बाद एसपी कार्तिक एस, एसडीओ, बड़कागांव एसडीपीओ, सीओ अरुण कुमार तिर्की, बीडीओ देवलाल उरांव, केरेडारी थाना प्रभारी बमबम कुमार, बड़कागांव थानां प्रभारी, चिकित्सक कुमार संजीव, डॉ सुधीर रंजन दर्जनों पुलिस के जवानों के साथ बेलतु पहुंचकर चारों मरीजों के बारे में जानकारी ली। पूरे बेलतु गांव को कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया गया। बताया जाता है कि पगार, कुठान, हेवाई के लोग पिछले सप्ताह हीं मुंबई से आये थे। जबकि बेलतू का मरीज धनबाद के एक कोरोना मरीज के संपर्क में आने से होने की खबर है।