विक्टोरिया मेमोरियल देख रोमांचित हुए बच्चे
बड़कागांव प्रखंड के महटीकरा स्थित शेक्सपियर इंग्लिश एकेडमी की ओर से पारसनाथ एवं कोलक
बड़कागांव : प्रखंड के महटीकरा स्थित शेक्सपियर इंग्लिश एकेडमी की ओर से पारसनाथ एवं कोलकाता के ऐतिहासिक स्थलों का तीन दिवसीय भ्रमण का आयोजन बाल दिवस के शुभ अवसर पर किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ सर्वप्रथम जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ के पवित्र स्थल सम्मेद शिखर अर्थात पारसनाथ एवं मधुबन में स्थित सुंदर एवं ऐतिहासिक मंदिरों का परिभ्रमण किया। वहां की अनुपम कलाकृतियों एवं विशेषताओं का ज्ञान प्राप्त किया।साथ ही साथ छात्रों ने कोलकाता में स्थित ऐतिहासिक स्थलों में से हावड़ा ब्रिज, गुरुद्वारा, विक्टोरिया महल, बिरला प्लेनेटोरियम, कालीघाट, बेलूर मठ, मेट्रो ट्रेन, कैथोलिक चर्च, एशिया का सबसे बड़ा पार्क इको पार्क में सात अजूबे, दक्षिणेश्वर मंदिर आदि अनेकों स्थलों का भ्रमण कर पानी जहा•ा, लिफ्ट, स्वचालित सीढ़ी आदि का आनंद सह ज्ञान अर्जन प्राप्त किया। विद्यालय के निदेशक निर्मल महतो ने सभी छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह का शैक्षणिक भ्रमण के आयोजन होने से छात्रों के मन मस्तिष्क का विकास होता है। वहीं विद्यालय के प्राचार्य सदानंद कुमार तिवारी ने सभी बच्चों के उत्साह को देखते हुए कहा कि शैक्षणिक भ्रमण सिर्फ घूमना या मस्ती करने तक नहीं है यह बच्चों के ज्ञान और अनुभव का माध्यम होता है जो उन्हें किताबी दुनिया से वास्तविक दुनिया से रूबरू कराती है। इस शैक्षणिक भ्रमण को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं में उप प्राचार्या खुशबू कुमारी, राधिका कुमारी, नंदनी कुमारी, अंतरा कुमारी, साधना कुमारी, संतोष कुमार, चंदन ठाकुर, तोहिद आलम, अजय कुमार के अलावे छात्र-छात्राओं में अंजली कुमारी, शैली कुमारी, सीमा कुमारी, अरबाज अंसारी, नेहाल अंसारी, सोनू कुमार, दीपक कुमार, मनीषा कुमारी, पायल कुमारी, रानी कुमारी काजल कुमारी, संगीता कुमारी, अर्चना कुमारी, सुबोध कुमार, नीतीश कुमार, जितेंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, संजय कुमार, पंकज कुमार, लव कुमार, कुश कुमार, रविद्र कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।